सतना। समाज सेवा, स्वच्छता जागरूकता एवं सम्मान की भावना को एक साथ साकार करते हुए विंध्या केयर फाउंडेशन द्वारा संतोषी माता मंदिर, बिरला रोड सतना में “सेवा, स्वच्छता एवं सम्मान समारोह” का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल सामाजिक चेतना को मजबूत किया, बल्कि युवाओं एवं नागरिकों में सेवा भावना को जगाने का किया काम।