भोरे: भोपतपुरा चवर तीन मोहनी में पुलिस ने 23 लीटर देशी शराब, बाइक संग एक तस्कर पकड़ा
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुरा तीन मोहनी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बाइक को भी जब्त कर ली। रविवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस के अनुसार जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक से शराब की खेप लाई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की।