फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद में स्थाई समिति सदस्य का चुनाव सम्पन्न हुआ
फारबिसगंज नगर परिषद में स्थाई समिति सदस्य का चुनाव सम्पन्न हो गया। शनिवार को 12 बजे जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया पूर्व के सदस्य का ही वार्ड पार्षदों द्वारा दुबारा चुनाव किया गया। जिसमें गणेश गुप्ता,मो इस्लाम, मनोज सिंह शामिल हैं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई। जीत पर जश्न का माहौल रहा।