मिहींपुरवा: आम्बा बिछिया मार्ग पर हाथियों के झुंड को देखकर सहमे लोगों ने आधे घंटे तक लगाया जाम, गजमित्रों ने किया अलर्ट
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे आम्बा-बिछिया सड़क मार्ग पर रविवार रात हाथियों का एक झुंड आ गया। करीब एक दर्जन हाथियों ने सड़क किनारे पेड़ों की डाल तोड़कर खाना शुरू कर दिया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही रुक गई और लगभग आधा घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट के घने जंगल से निकला