हिलसा: हिलसा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
Hilsa, Nalanda | May 9, 2026 हिलसा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन संगोष्ठी आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिलसा द्वारा शनिवार को निजी उत्सव हॉल में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों, उसके उद्देश्य एवं सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।