निज़ामाबाद: सरायमीर क्षेत्र में आग से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने फायर व्यवस्था की मांग की
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरायमीर कोतवाली के खास डीह गांव में मंगलवार को लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई बताया जाता है कि खास डीह गांव निवासी तुफैल अहमद पुत्र इरशाद अहमद के खेत में अचानक आग लग गई थी।