टाटगढ़: गुज्जरगमा की मुख्य सड़क बदहाल, वर्षों से मरम्मत का इंतजार, बारिश में संपर्क टूटने और हादसों का बढ़ा खतरा
Tatgarh, Ajmer | May 29, 2026 टॉडगढ़। शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी अनुसार गुजरगमा गांव की मुख्य सड़क पिछले दो-तीन वर्षों से खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी डामर और टूटे किनारों के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग गांव को आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी