अरवल: अरवल विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के बरा गांव से जन सुराज पार्टी ने निकाली जागरूकता यात्रा
Arwal, Arwal | Sep 14, 2025 अरवल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा के बरा गांव से जन सुराज पार्टी ने जागरूकता यात्रा की शुरुआत की। चुनाव चिन्ह स्कूल का बस्ता को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा रवाना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला चुनाव प्रभारी शैलेश कुमार, कोर कमेटी सदस्य सह सम्भावित प्रत्याशी रंजय कुमार और विधानसभा प्रभारी मनोज वत्स ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया।