अरवल: उत्पाद विभाग की पुलिस ने 23 लीटर शराब और दो बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Arwal, Arwal | Sep 14, 2025 उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक भी जप्त किया है अधीक्षक उत्पाद परशुराम सिंह यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि कुदरासी गांव का सोनू कुमार और जलपुरा गांव के टिंकू कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर शराब बेचने का लगातार शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई किया गया है।