अरवल: अरवल में एसपी के निर्देश पर चौकीदारों के साथ बैठक, अपराध नियंत्रण के दिए गए निर्देश
Arwal, Arwal | Sep 14, 2025 अरवल पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मैग्नु के निर्देशानुसार थाना परिसरों में चौकीदारों की उपस्थिति में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्षों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चौकीदारों को गोपनीय सूचना संग्रह कर समय पर पुलिस प्रशासन को अवगत करने पर बल दिया गया।