डोलरिया: डोलरिया विधायक ने चौतलाय पहुंचकर सरपंच रामजीवन साध के पिता को श्रद्धांजलि दी
डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने गुरुवार करीब 1 बजे ग्राम चौतलाय पहुंचकर सरपंच रामजीवन साध के पिता स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद साध के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक वर्मा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।