नवगछिया: गलती से दूसरे खाते में भेजे ₹1 लाख, साइबर थाने में शिकायत दर्ज
नवगछिया. पकरा निवासी कुंदन कुमार ने गलती से दूसरे खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर होने के बाद नवगछिया साइबर थाना में आवेदन दिया है। कुंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक नवगछिया शाखा में है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान गलती से एक लाख रुपये फेडरल बैंक पटना शाखा के दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गया। मामले में साइबर थाना में आवेदन दी गई है