तिलौथू: गांधी जयंती के मौके पर ग्राम पंचायत सरैया के पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
गांधी जयंती को लेकर आज दोपहर ग्राम पंचायत सरैया के पंचायत भवन में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बता दें कि सभा के दौरान ग्रामीणों को महात्मा गांधी की जीवनी और उनके योगदान पर एक वृत्तचित्र दिखाया गया। इसके अलावा, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उपस्थित ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे गए।