झांसी: बबीना में बीड़ा मुआवजे के डेढ़ लाख पर चचेरे भाइयों में हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से हमले में चार लोग घायल
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2026 झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में बीड़ा के मुआवजे के डेढ़ लाख रुपये के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना चमरूआ गांव के बजरंगगढ़ मजरे की हैं।