टीकमगढ़: टीकमगढ़ में बिजली कर्मचारियों ने निकाली रैली, एसपी दफ्तर घेरा: कार्यालय में मारपीट के आरोपियों पर FIR की मांग
टीकमगढ़ में बिजली कर्मचारियों ने जतारा स्थित संभागीय कार्यालय में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले से संबंधित शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।