जगदलपुर: राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप के लिए बस्तर के खिलाड़ी देहरादून के लिए रवाना
उत्तराखंड के देहरादून में 3 से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 5वीं KIO नेशनल सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराते चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बस्तर जिले के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ कराते दल के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे रवाना हो गए हैं।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।