अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। इस संबंध में शुक्रवार को 11:00 बजे थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम दिवा गश्ती और वाहन जांच के दौरान फतेहपुर के पास पहुंची थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बोरे में शराब लेकर पचरुखी सूर्य मंदिर की ओर जा रहा है