नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्टर ने शुक्करवाड़ा उपनहर का किया निरीक्षण नहरों की सफाई समय पर पूरी करने के दिए निर्देश
शुक्रवार को करीब 3 बजे कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने पहुंचकर शुक्करवाड़ा उपनहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहरों की स्थिति एवं सिंचाई के लिए सुचारू जल प्रवाह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।