कालका में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पैदल मार्च में शामिल हुए विक्रम सैनी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
कालका। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: कालका विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पैदल मार्च में रादौर हलके के विक्रम सैनी अपने साथियों सहित शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा की सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा तथा हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, जनहित के मुद्दों और जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विक्रम सैनी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, जनाधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने मार्च में शामिल सभी साथियों का आभार जताते हुए जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पैदल मार्च के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का संकल्प व्यक्त किया गया।