टीकमगढ़: सुजारा गांव में चूहा मार दवा से महिला की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ जिले के सुजारा गांव में एक महिला ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसे अज्ञात कारणों के चलते चूहा मार दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।