ललितपुर: पुलिस ने नेहरू नगर रेलवे लाइन प्रतीक्षालय के पास से एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर रेलवे लाइन प्रतीक्षालय के पास बंटी राजा उर्फ अरविंद परमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नई बस्ती को नेहरू नगर रेलवे लाइन प्रतीक्षालय के पास से पुलिस हिरासत में लिया।जहां उसके पास तलाशी के दौरान एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।