मथुरा: भक्ति के रंग में रंगा मथुरा, बैंड-बाजों के साथ निकले भगवान महावीर, झांकियों ने मोहा भक्तों का मन
मथुरा में भगवान महावीर के संदेशों को प्रसारित करती हुई एक भव्य शोभायात्रा बैंड बाजो और ढोल नगाड़ों की धुन पर निकाली गई और इस शोभायात्रा का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मनमोहक झांकी के साथ हुआ। इसके पीछे अन्य धार्मिक झांकियां और भव्य रथ में विराजमान श्रीजी की प्रतिमा के साथ श्रावक भक्तिभाव में लीन होकर चल रहे थे