अनूपपुर: बिलासपुर से अनूपपुर आते समय जैतहरी में तेज रफ्तार कार फिसली, महिला घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
जैतहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार सड़क से फिसलती हुई नीचे उतरकर पलट गई। जिसमें 38 वर्षीय महिला शारदा अग्रवाल पति अभिषेक अग्रवाल बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। महिला का इलाज जारी हैं।