गनाेड़ा: गायरी गाडरी / गडरिया बघेल समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला
राजस्थान के गायरी पाल बघेल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित निवास पर मिला। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रतिनिधिमंडल में बांसवाड़ा जिले के गायरी समाज के समाजजन भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री को 31 मई 2026 जयपुर में आयोजित होने वाले लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका दी गई।