अमरोहा: अमरोहा जिलेभर के गांव-गांव में तेंदुए और चोरों का खौफ, लोग ड्रोन से भी डर रहे, रात भर शिफ्ट लगाकर पहरा दे रहे हैं
Amroha, Amroha | Jul 4, 2025 अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र के गांवों में इन दिनों तेंदुए व चोरों का खौफ बना हुआ है। आए दिन तेंदुआ दिखने से ग्रामीण खेत पर जाने से बच रहे हैं, तो चोरों के चलते रात जागकर गुजार रहे हैं। गांव आने वाले अंजान लोगों को शक की निगाह से देखा जा रहा है। चोरों के शोर से ग्रामीण परेशान हैं।