झालरापाटन: राज्य स्तरीय आयोजन के तहत झालावाड़ जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ
झालावाड़ में सूर्य सप्तमी के अवसर पर आज दूसरी बार अनूठी पहल की गई। सोमवार सुबह 9:00 बजे सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक सूर्य नमस्कार का दूसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। राज्य स्तरीय इस आयोजन के लिए जिले के सभी आठ ब्लॉक में विशेष टीमें गठित की गई थी।