भवनाथपुर: हत्या मामले में फरार दो आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा, कुर्की-जब्ती की तैयारी
भवनाथपुर थाना कांड संख्या 20/22, धारा 302/201 आईपीसी से जुड़े हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के विरुद्ध बुधवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, नगर उंटारी के न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत जारी आदेश के आलोक में की गई। फरार अभियुक्तों में नीरो देवी उर्फ ललिता देवी, पति गिरजा