सिकंदरा: कसोलर में घरेलू विवाद में महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया, सिर फटने पर अस्पताल भेजा गया
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कसोलर गांव निवासी समता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति शिवरतन आए दिन गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हैं। जिसका विरोध क