आगरा: वाटर वर्क्स स्थित यमुना पुल पर ऑटो चालक ने बीच सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
Agra, Agra | Feb 20, 2024 वाटर वर्क्स स्थित यमुना पुल का एक मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक ने देर रात जमकर उत्पाद मचाया। बताया गया है कि आगरा कैंट पर इसका किसी से झगड़ा हुआ था, इसी के चलते उसने वाटर वर्क्स स्थित यमुना पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। वह कई गाड़ियों के आगे आकर लेट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह फिर भी उत्पात मचाता रहा।