आगरा: बेलनगंज स्थित स्ट्रेची ब्रिज पर आत्महत्या करने चढ़ा युवक, वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Feb 20, 2024 आगरा के बेलनगंज स्थित स्ट्रेची ब्रिज पर मंगलवार सुबह एक युवक आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया। जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस और लोगों ने एक बस की सहायता से ब्रिज पर चढ़े युवक को नीचे उतारा। स्थानीय पुलिस युवक को परिजनों को सौपेंगी।