सिमरिया: सिमरिया पहुंचे अपाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
Simariya, Panna | Oct 14, 2025 मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संगठन (अपाक्स) के नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह यादव का सिमरिया नगर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। श्री यादव के स्वागत में सिमरिया क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों ने फूल-मालाओं, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।