मुशहरी: आवारा कुत्तों का आतंक: लोगों में दहशत, ठोस योजना की मांग
शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोग काफी भयभीत हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां कुत्ते अचानक बच्चों पर हमला कर देते हैं और गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। कई मामलों में झुंड बनाकर आधा दर्जन से अधिक कुत्ते हमला करते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सिविल सोसायटी के अध्यक्ष चंद्र किशोर परासर ने बताया कि इस समस्या से निजात दिलान