चूरू: पार्थ सिटी के पीछे निर्माणाधीन महिला छात्रावास से लाखों के सरिया चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 9, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास स्थल से करीब 2 लाख रुपए के लोहे के सरियों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा और उनसे पूछताछ की जा रही है। आर. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के संजय भाटी ने 7 अप्रैल को इस सम्बंध में मामला दर्ज करवाया था।