जांजगीर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बंशीलालदेवांगन को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात।
आज सोमवार की दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना।