मैनपुरी: करहल के ग्राम राजपुर में दबंगों के द्वारा पीड़िता को प्लांट में नहीं करने दिया जा रहा काम, एसपी से की शिकायत
करहल क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी सुमन देवी पत्नी उमेश चंद्र ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके प्लांट पर कोर्ट से आदेश होने के बाद भी दबंगो के द्वारा निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्लांट पर काम कराए जाने को लेकर मदद की गुहार लगाई है।