बेहट: बेहट रोड से पुलिस ने अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
बेहट थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार दीखित के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान अवैध चाकू सहित 01 शातिर अभियुक्त सोहेल पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर को बेहट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई कर न्यायालय मे पेश किया है