दुधि: रन्नु गांव में खाना बनाते समय कुकर फटने से वृद्ध महिला झुलसी, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रन्नु गांव में कुकर फटने से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार ननकी पत्नी रामसेवक घर के मिट्टी के चूल्हे पर दाल पका रही थीं। जब कुकर की सिटी नहीं बजी तो वे चूल्हे के पास गईं, उसी समय कुकर फट गया। कुकर के टूटे हिस्से लकड़ी के बरेड़ में अटक गए और गरम दाल का कुछ भाग वृद्धा पर गिर गया।