डीग: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा प्रशासन, आयोग अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अधिक मास के दौरान आयोजित पावन बृज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक ने डीग जिले का दौरा किया।