मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली पुलिस ने रामबाग मोहल्ले में आरोपी के घर चश्पा की धारा 82 की नोटिस, पिटवाई डुगडुगी
शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे रामबाग निवासी फरार अभियुक्त नंदलाल पुत्र कन्हैयालाल के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा की मोहल्ले में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है कोर्ट के आदेश पर कई बार दबी के बाद भी 6 महीने से फरार है अस्पताल चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।