रायपुर: हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट से भड़का आक्रोश, कार्रवाई नहीं होने पर हिन्दू संगठन ने दी चेतावनी
Raipur, Raipur | Jun 27, 2026 27 जून शनिवार सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऐसा वीडियो साझा किया गया, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए गए हैं। वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईशु को पिता बताए जाने का दावा किया जा रहा है।