कटेया: कटेया नगर के वार्ड 11 में घर में घुसकर मां-बेटी व बेटे की पिटाई, 6 पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के कटेया नगर स्थित वार्ड 11 में घर में घुसकर मां, बेटी व पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने रविवार को शाम 5 30 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।