चंदेरी: फूटा कुआं के पास विक्की सेन से एक व्यक्ति ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी विक्की सेन उम्र 26 वर्ष निवासी करका मोहल्ला चंदेरी ने बताया कि 21 अप्रैल की मध्य रात्रि करीबन 12:30 बजे एक व्यक्ति ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।