गोपालपुर: सड़क पर खेल रहे 6 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, उंगली काटकर अलग की, मायागंज रेफर
गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरना चौक में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क पर खेल रहे छह वर्षीय मासूम सुग्रीव सिंह (पिता- कृष्णा सिंह) पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चे के दाहिने हाथ की एक उंगली पूरी तरह कटकर अलग हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।