सिमरी: सिद्धिपुर में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, आग लगने की आशंका
Simri, Buxar | Apr 21, 2026 सिद्धिपुर गांव के बधार में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 16 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में आधा दर्जन किसानों को भारी नुकसान हुआ है।