इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र में पढ़ने जा रही युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 3, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी बेटी 30 अप्रैल को स्कूल पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसका गांव के ही अजीम ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा, उसके साथी धर्मेन्द्र व नरेश भी घटना के समय साथ मौजूद थे। छात्रा द्वारा मां को घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो,पीड़िता के मां ने आरोपियों के घर पर जाकर शिकायत की।