शंभूगंज: अराजी करसोप गांव में सरकारी जमीन पर छज्जा बनाने को लेकर विवाद, मामला पहुंचा थाने
अराजी करसोप गांव में सरकारी जमीन पर दबंग के द्वारा छज्जा दिया जा रहा था। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो वहां विवाद हो गई। बढ़ते विवाद को देखकर एक पक्ष के सत्यनारायण पंडित दिनेश राम सहित दो दर्जन महिला पुरूष ग्रामीण शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए छज्जा लटकने पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।