बड़वारा: बड़वारा के मझगवां ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा, 20 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल; पुलिस भी रही मुस्तैद
Badwara, Katni | Oct 19, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मजगवा ग्राम में सोमवार की देर शाम हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें एक के बाद एक 20 से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।