विभूतिपुर: विभूतिपुर के महमदपुर सकरा में सीएसपी संचालक से लूट के बाद अपराधियों ने चलाया गोली, दो की मौत
महम्मदपुर सकड़ा पंचायत स्थित त्रिमूर्ति डेयरी कैंपस में संचालित सीएसपी संचालक से लूट के बाद एक ही अपाची बाइक पर सवार आए तीन अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार, इस घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधैल निवासी अजय यादव व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पछियारी टभका निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई है।