विभूतिपुर: विभूतिपुर अंचल कार्यालय के समक्ष पर्चा धारियों ने जमीन का दाखिल खारिज कर रशीद काटने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सिंघिया बुजुर्ग उत्तर एवं दक्षिण के भूदान यज्ञ कमेटी द्वारा प्रदत्त पर्चा धारियों के जमीन का दाखिल खारिज करने रशीद काटने की मांग को लेकर सीपीएम सिंघिया घाट शाखा द्वारा विभूतिपुर अंचल अधिकारी के कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। माँगो से संबंधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी को पांच सदस्यों की शिष्ट मंडली ने समर्पित किया।