सिमडेगा: कोचेडेगा स्थित चौक में पुलवामा हमले में शहीद के स्मारक स्थल में तोड़ फोड़,जांच में जुटी पुलिस
पुलवामा हमले में शहीद हुए हवलदार विजय सोरेंग के सिमडेगा के कोचेडेगा स्थित स्मारक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ की गई है। गंदगी फैलाने की सूचना पर कोचेडेगा मुखिया और पुलिस मौके पर गुरुवार सुबह 7 बजे पहुंची। जहां देखा कि किसी विक्षिप्त द्वारा गंदगी फैला दी गई है, और स्मारक स्थल के दो स्टील पीलर को असमाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है।